यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 28 मार्च 2014

श्याम स्मृति- ..असत्य की उत्पत्ति ..एवं हास्य ...डा श्याम गुप्त....



श्याम स्मृति-  ..असत्य की उत्पत्ति ..एवं हास्य ...
             असत्य की उत्पत्ति के चार मूल कारण हैं क्रोध, लोभ, भय एवं हास्य | वास्तव में तो मानव का अंतःकरण असत्य कथन एवं वाचन नहीं करना चाहता परन्तु इन चारों के आवेग में वायवीय मन बहने लगता है और सत्य छुप जाता है |
            क्रोध लोभ तो सर्व-साधारण के लिए भी जाने-माने संज्ञेय और निषेधात्मक अवगुण हैं; भय वस्तु-स्थितिपरक अवगुण है परन्तु हास्य ...सर्वसाधारण के संज्ञान में अवगुण नहीं समझा जाता है अतः वह सबसे अधिक असत्य दोष-उत्पत्तिकारक है |
             हास्य व्यंग्य के अत्यधिक प्रस्तुतीकरण से समाज में असत्य की परम्परा का विकास, प्रमाणीकरण एवं प्रभावीकरण होता है जो विकृति उत्पन्न करता है | महत्वपूर्ण विषय भी जन- सामान्य द्वारा ..... ‘अरे, यह तो यूँही मजाक की बात है ....के भाव में बिना गंभीरता से लिए अमान्य कर दिया जाता है |  इसलिए इस कला का साहत्यिक-विधा के रूप में सामान्यतः एवं  बहुत अधिक प्रयोग नहीं होना चाहिए
        इसीलिये हास्य व्यंग्य को विदूषकता मसखरी की कोटि में निम्न कोटि की कला साहित्य माना जाता है |

1 टिप्पणी:

फ़ॉलोअर

मेरे द्वारा की गयी पुस्तक समीक्षा--डॉ.श्याम गुप्त

  मेरे द्वारा की गयी पुस्तक समीक्षा-- ============ मेरे गीत-संकलन गीत बन कर ढल रहा हूं की डा श्याम बाबू गुप्त जी लखनऊ द्वारा समीक्षा आज उ...